कॉलेजों को बीए-बीकॉम और बीएससी की उत्तर पुस्तिका 28 दिसंबर तक करना है जमा, फिर शुरू होगा मूल्यांकन
आंटी केस में फंसाने की धमकी देकर जिम ट्रेनर से तीन लाख मांगे, एनसीबी के दो सिपाही, ड्राइवर गिरफ्तार
पंचकुइया गोदाम परिसर का मुख्य द्वार सील करने पर हंगामा, चक्काजाम
विधायक और पूर्व महापौर मालिनी गौड़ कोरोना पॉजिटिव
आशा की किरण लिए हमउम्रों के बीच पहुंचे प्रभात चटर्जी
इंदौर से चलेगी रामायण ट्रेन, ले जाएगी अयोध्या
इंदौर में दोहरा हत्याकांड : पापा शराब पीकर आए थे, मम्मी सो रही थी, प्रेमी को बुलाकर दोनों को मरवा दियाIndore Bureau - vaidikpostnews.com 01-Feb-2019 01:21 pm
इंदौर. संदीप अग्रवाल उर्फ संदीप तेल हत्याकांड में पुलिस को फरार रोहित सेठी के भोपाल में किसी नेता के यहां छिपे होने का सुराग मिला है। पुलिस गुरुवार देर रात तक सीएम कमलनाथ के माध्यम से नेता पर दबाव बनाकर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी रही। सूत्रों की मानें तो सेठी को जिस नेता ने संरक्षण दिया है, वह पहले भी कुछ बड़े अपराधियों को शरण दे चुका है।
इससे पहले सेठी को क्राइम ब्रांच की टीम ने कानपुर में ट्रैक किया था। उसकी घेराबंदी भी की, लेकिन संरक्षणदाताओं की मदद से भाग निकला। वहां से भागकर ही भोपाल पहुंचा है। इससे पहले उसे मुन्नार द्वीप के पास ट्रैक किया गया था। पुलिस के वहां पहुंचने के चंद मिनट पहले वह भाग गया था।
फरारी में आर्थिक मदद :
फरार सेठी पर पुलिस 20 हजार का इनाम घोषित कर चुकी है। उसे संरक्षण देने वाले उज्जैन के सटोरिए ईश्वर उर्फ कल्लू भाया को भी आरोपी बनाया जा सकता है। वहीं, फरारी में आर्थिक मदद करने वालों को भी पुलिस चिन्हित कर रही हैं। ऐसा भी पता चला है कि सेठी अपने एसआर डिजिटल के खाते से ई-ट्रांजेक्शन के जरिए आर्थिक मदद ले रहा था। पुलिस उसके 28 से ज्यादा खातों को सील कर चुकी हैं। एसआर डिजिटल के एक खाते की जानकारी पुलिस को और लगी है। इसमें सेठी की फरारी के दौरान काफी कुछ ट्रांजेक्शन होना पाया है। पुलिस ट्रांजेक्शन के जरिए सेठी तक पहुंचने की कोशिश में है।