क्राइम

नाले की गाद में नहीं मिली टि्वंकल की हड्‌डी, अन्य स्थान पर भी होगी जांच

Indore Bureau - vaidikpostnews.com 01-Feb-2019 01:20 pm


इंदौर. कांग्रेस नेत्री टि्वंकल डागरे हत्याकांड में सुराग की तलाश कर रही पुलिस को बाणगंगा की अगरबत्ती फैक्टरी के पास नाले की गाद से मिली हड्डी किसी बच्चे की है। गुरुवार को जांच के बाद इस बात का खुलासा हुआ। पुलिस द्वारा अब साक्ष्य के लिए अन्य स्थानों पर भी तलाश की जाएगी। वहीं नाले से निकाली गई गाद फिलहाल पूरी तरह से सूखी नहीं है। गाद सूखने के बाद उसकी भी बारिकी से तलाशी ली जाएगी।
बाणगंगा पुलिस के मुताबिक 16 अक्टूबर 2016 को टि्वंकल गायब हो गई थी और सुबह 11 बजे उसका मोबाइल बंद हो गया था। उसके बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। मामले की जांच के बाद कुछ दिनों पहले पुलिस ने हत्या के आरोप में भाजपा नेता व पूर्व पार्षद जगदीश उर्फ कल्लू करोतिया, उसके बेटे पूर्व एल्डरमैन अजय करोतिया, विजय और विनय को गिरफ्तार किया था।
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने कबूला था कि ट्विंकल का शव शव जलाने के बाद उन्होंने अवशेष नाले में बहा दिए थे। तभी से पुलिस गाद निकलवाकर सबूत की तलाश कर रही है। इसके पहले पुलिस अजय को टि्वंकल के मोबाइल की तलाश में बदनावर और धार भी ले जा चुकी हैं, लेकिन पुलिस को कुछ भी बरामद नहीं हुआ था।

ताज़ा खबर

अपना इंदौर