कॉलेजों को बीए-बीकॉम और बीएससी की उत्तर पुस्तिका 28 दिसंबर तक करना है जमा, फिर शुरू होगा मूल्यांकन
आंटी केस में फंसाने की धमकी देकर जिम ट्रेनर से तीन लाख मांगे, एनसीबी के दो सिपाही, ड्राइवर गिरफ्तार
पंचकुइया गोदाम परिसर का मुख्य द्वार सील करने पर हंगामा, चक्काजाम
विधायक और पूर्व महापौर मालिनी गौड़ कोरोना पॉजिटिव
आशा की किरण लिए हमउम्रों के बीच पहुंचे प्रभात चटर्जी
इंदौर से चलेगी रामायण ट्रेन, ले जाएगी अयोध्या
इंदौर में दोहरा हत्याकांड : पापा शराब पीकर आए थे, मम्मी सो रही थी, प्रेमी को बुलाकर दोनों को मरवा दियाIndore Bureau - vaidikpostnews.com 12-Feb-2019 11:54 am
इंदौर. प्राइम सिटी कॉलोनी से रविवार को अगवा हुए किराना व्यापारी रोहित जैन के 6 साल के बेटे अक्षत को पुलिस ने अपहृताओं के चंगुल से छुड़वा लिया है। पुलिस की नाकाबंदी से घबराकर सोमवार शाम बदमाश अक्षत को इंदौर से करीब 400 किमी दूर सागर जिले के बरोदिया गांव के नाके पर छोड़ भाग गए। षड्यंत्र का मुख्य आरोपी संतोष विश्वकर्मा है, जो अक्षत के दादा के साथ फैक्ट्री में काम करता है। पुलिस के मुताबिक संतोष का अक्षत के घर आना-जाना था। उसने ललितपुर के अपने पांच साथियों की मदद से इस वारदात को अंजाम दिया। संतोष के अलावा नवाब, हसीन, लोकेश और अंकित को टीकमगढ़ पुलिस की मदद से ललितपुर से गिरफ्तार किया गया। पुलिस को पहला सुराग व्यापारी के मोबाइल पर आए 10 लाख की फिरौती के फोन से ही मिला।