कॉलेजों को बीए-बीकॉम और बीएससी की उत्तर पुस्तिका 28 दिसंबर तक करना है जमा, फिर शुरू होगा मूल्यांकन
आंटी केस में फंसाने की धमकी देकर जिम ट्रेनर से तीन लाख मांगे, एनसीबी के दो सिपाही, ड्राइवर गिरफ्तार
पंचकुइया गोदाम परिसर का मुख्य द्वार सील करने पर हंगामा, चक्काजाम
विधायक और पूर्व महापौर मालिनी गौड़ कोरोना पॉजिटिव
आशा की किरण लिए हमउम्रों के बीच पहुंचे प्रभात चटर्जी
इंदौर से चलेगी रामायण ट्रेन, ले जाएगी अयोध्या
इंदौर में दोहरा हत्याकांड : पापा शराब पीकर आए थे, मम्मी सो रही थी, प्रेमी को बुलाकर दोनों को मरवा दियाIndore Bureau - vaidikpostnews.com 09-Feb-2019 01:24 pm
इंदौर (सुरेश कपोनिया)। शासन ने 2006 बैच की आइपीएस अफसर रुचि वर्धन मिश्र को इंदौर का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बनाया है। पहली बार शासन ने महिला पुलिस अधिकारी को इंदौर जिले की कमान सौंपी है। धर्मेंद्र चौधरी को इंदौर ग्रामीण डीआइजी बनाया गया है। शासन ने शुक्रवार शाम पुलिस अफसरों के तबादला आदेश जारी किए। डीआइजी हरिनारायणाचारी मिश्र का तबादला पुलिस मुख्यालय किया गया है। उनकी जगह साइबर सेल मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक रुचि वर्धन मिश्र को इंदौर का एसएसपी बनाया है। वैसे इंदौर के लिए महेंद्रसिंह सिकरवार, गौरव राजपूत के नाम चल रहे थे, लेकिन अंतिम समय में इन्हें दूसरी जगह भेजते हुए रुचि वर्धन का चयन हुआ।
इंदौर में मोनिका शुक्ला एसपी (पूर्व) रह चुकी हैं। जिले के प्रभारी के रूप में पहली बार महिला अफसर की तैनाती चौंकने वाली है। भोपाल डीआइजी से हटाकर मुख्यालय अटैच किए गए धर्मेंद्र चौधरी को ग्रामीण डीआइजी बनाया गया है। ग्रामीण डीआइजी अनिल शर्मा को डीआइजी उज्जैन रेंज बनाया है। खरगोन के मूल निवासी चौधरी इंदौर में सीएसपी व एएसपी, सीधी, विदिशा एसपी रहने के बाद रतलाम डीआइजी रह चुके हैं। एसपी मुख्यालय यूसुफ कुरैशी को एसपी (पूर्व) की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि एसपी (पूर्व) रहे अवधेश गोस्वामी को एसपी मुख्यालय बनाया गया है।