कॉलेजों को बीए-बीकॉम और बीएससी की उत्तर पुस्तिका 28 दिसंबर तक करना है जमा, फिर शुरू होगा मूल्यांकन
आंटी केस में फंसाने की धमकी देकर जिम ट्रेनर से तीन लाख मांगे, एनसीबी के दो सिपाही, ड्राइवर गिरफ्तार
पंचकुइया गोदाम परिसर का मुख्य द्वार सील करने पर हंगामा, चक्काजाम
विधायक और पूर्व महापौर मालिनी गौड़ कोरोना पॉजिटिव
आशा की किरण लिए हमउम्रों के बीच पहुंचे प्रभात चटर्जी
इंदौर से चलेगी रामायण ट्रेन, ले जाएगी अयोध्या
इंदौर में दोहरा हत्याकांड : पापा शराब पीकर आए थे, मम्मी सो रही थी, प्रेमी को बुलाकर दोनों को मरवा दियाIndore Bureau - vaidikpostnews.com 09-Feb-2019 01:20 pm
इंदौर (सुरेश कपोनिया)।
तीन दिनों से मौसम ठंडा बना हुआ है। उत्तरी भारत में बर्फबारी के चलते दो दिन जहां सर्द हवाएं चलती रही। वहीं आज सर्द हवा से राहत है लेकिन ठंडक बनी हुई है। अगले कुछ दिनों तक मौसम इसी प्रकार से बना रहेगा। कल बसंती पंचमी है। इसके बाद मौसम में कुछ परिवर्तन की संभावना बताई गई है। बीती रात तापमान 7.5 डिग्री दर्ज हुआ।
मौसम विभाग की माने तो बर्फबारी के चलते अभी शहर में ठंडक बनी रहेगी। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर में बर्फबारी लगातार हो रही है। दो दिन हवा की गति 15 से 20 किमी प्रति घंटा रही जिससे बर्फीली हवा के कारण ठंड बढ़ गई। लोगों ने फिर से गर्म कपड़े निकाल लिए और कल शाम को हवा के साथ कड़ाके की ठंड हुई। अभी इस मौसम में शहर में मावठा नहीं गिरा है। मावठा अभी अगले तीन-चार दिनों बाद गिरने की बात कही गई है। बीती रात तापमान 7.5 डिग्री दर्ज हुआ जो सामान्य से 4 डिग्री कम था। इसी प्रकार कल दिन का तापमान भी 6 डिग्री कम 21.8 डिग्री दर्ज हुआ। पिछले दिनों तापमान 30 डिग्री तक जो सामान्य से ऊपर था।