कॉलेजों को बीए-बीकॉम और बीएससी की उत्तर पुस्तिका 28 दिसंबर तक करना है जमा, फिर शुरू होगा मूल्यांकन
आंटी केस में फंसाने की धमकी देकर जिम ट्रेनर से तीन लाख मांगे, एनसीबी के दो सिपाही, ड्राइवर गिरफ्तार
पंचकुइया गोदाम परिसर का मुख्य द्वार सील करने पर हंगामा, चक्काजाम
विधायक और पूर्व महापौर मालिनी गौड़ कोरोना पॉजिटिव
आशा की किरण लिए हमउम्रों के बीच पहुंचे प्रभात चटर्जी
इंदौर से चलेगी रामायण ट्रेन, ले जाएगी अयोध्या
इंदौर में दोहरा हत्याकांड : पापा शराब पीकर आए थे, मम्मी सो रही थी, प्रेमी को बुलाकर दोनों को मरवा दियाIndore Bureau - vaidikpostnews.com 08-Feb-2019 12:05 pm
इंदौर. कर्णावत पान सदन पर आयकर विभाग द्वारा की गई सर्वे की कार्रवाई में 50 लाख रुपए की अघोषित आय सरेंडर हुई है। बड़ी संख्या में दस्तावेज भी जांच में लिए गए हैं। संस्थान द्वारा पान व टिफिन सेंटर का काम किया जा रहा है। यह भी जानकारी सामने आई है कि काफी काम कच्चे में हो रहा है। जांच के दौरान करोड़ों रुपए की संपत्ति के दस्तावेज भी मिले हैं। विभाग द्वारा संस्थान के साउथ तुकोगंज, कनाड़िया और पीपल्याहाना स्थित दफ्तर पर जांच की गई।
रेंज वन के एडिशनल कमिश्नर डॉ. केजी गोयल के निर्देश पर डिप्टी कमिश्नर योगेश मिश्रा व उनकी टीम द्वारा दो दिन की जांच के बाद यह सरेंडर सामने आया है। उल्लेखनीय है कि आयकर विभाग द्वारा आय छिपाकर टैक्स नहीं या कम देने वालों की सूची बनाकर लगातर सर्वे किए जा रहे हैं। नए आईटी एक्ट के तहत अब सर्वे में आय सामने आने पर 77 फीसदी इनकम टैक्स लगता है।
70 से ज्यादा रिश्तेदारों को साथ जोड़कर खड़ा किया कारोबार : कर्णावत पान सदन के मुख्य संचालक गुलाब सिंह चौहान ने 20 साल पहले एक छोटी सी दुकान से पान का कारोबार शुरू किया था और आज 20 से अधिक दुकानें, टिफिन सेंटर, भोजनालय आदि संंचालित हो रहे हैं। चौहान ने इसके लिए अपने रिश्तेदारों को ही भागीदार बनाया। रिश्तेदारों के जुड़ने से कारोबार भी बढ़ता गया। साउथ तुकोगंज में जहां चौहान रहते हैं, वहीं उन्होंने पांच से ज्यादा फ्लैट लेकर रखे हैं, जो अपने रिश्तेदारों को रियायती दर पर दिए हैं। इनके घर भोजन नहीं बनता है, जो उनके भोजनालय में बनता है,वही सभी लेते हैं।