कॉलेजों को बीए-बीकॉम और बीएससी की उत्तर पुस्तिका 28 दिसंबर तक करना है जमा, फिर शुरू होगा मूल्यांकन
आंटी केस में फंसाने की धमकी देकर जिम ट्रेनर से तीन लाख मांगे, एनसीबी के दो सिपाही, ड्राइवर गिरफ्तार
पंचकुइया गोदाम परिसर का मुख्य द्वार सील करने पर हंगामा, चक्काजाम
विधायक और पूर्व महापौर मालिनी गौड़ कोरोना पॉजिटिव
आशा की किरण लिए हमउम्रों के बीच पहुंचे प्रभात चटर्जी
इंदौर से चलेगी रामायण ट्रेन, ले जाएगी अयोध्या
इंदौर में दोहरा हत्याकांड : पापा शराब पीकर आए थे, मम्मी सो रही थी, प्रेमी को बुलाकर दोनों को मरवा दियाIndore Bureau - vaidikpostnews.com 05-Jan-2019 08:15 pm
इंदौर. राऊ के सिलिकॉन सिटी के समीप शुक्रवार रात करीब साढ़े 11 बजे लगी आग पर शनिवार सुबह 6 बजे काबू पाया जा सका। 60 टैंकर पानी और बड़ी मात्रा में फोम की मदद से बुझाई गई। आग इतनी भीषण थी कि चंद घंटों में करोड़ों का माल जलकर राख हो गया। आग की चपेट में आने से कलर भरे ड्रम में ब्लॉस्ट हुआ, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग में फैक्ट्री के भीतर खड़े दो ट्रक भी जल गए हैं। करीब 8 घंटे की मेहनत के बाद फायर ब्रिग्रेड की टीम आग पर काबू पा सकी।
राऊ के सिलिकॉन सिटी के पास जैन कॉलोनी में एक कलर फैक्ट्री है। शुक्रवार रात करीब साढ़े 11 बजे अचानक आग लग गई। कर्मचारियों ने आग देख तत्काल दमकल और पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद दमकल की चार से ज्यादा गाड़ियां तत्काल घटना स्थल पर पहुंचीं। करीब 35 कर्मचारियों ने रातभर की मशक्कत के बाद 60 टैंकर पानी और बड़ी मात्रा में फोम की मदद से आग बुझाने में सफलता हासिल की।