कॉलेजों को बीए-बीकॉम और बीएससी की उत्तर पुस्तिका 28 दिसंबर तक करना है जमा, फिर शुरू होगा मूल्यांकन
आंटी केस में फंसाने की धमकी देकर जिम ट्रेनर से तीन लाख मांगे, एनसीबी के दो सिपाही, ड्राइवर गिरफ्तार
पंचकुइया गोदाम परिसर का मुख्य द्वार सील करने पर हंगामा, चक्काजाम
विधायक और पूर्व महापौर मालिनी गौड़ कोरोना पॉजिटिव
आशा की किरण लिए हमउम्रों के बीच पहुंचे प्रभात चटर्जी
इंदौर से चलेगी रामायण ट्रेन, ले जाएगी अयोध्या
इंदौर में दोहरा हत्याकांड : पापा शराब पीकर आए थे, मम्मी सो रही थी, प्रेमी को बुलाकर दोनों को मरवा दियाIndore Bureau - vaidikpostnews.com 05-Jan-2019 08:12 pm
इंदौर. महिलाओं में पोषण की कमी एक बड़ी समस्या है। खुद की सेहत पर वे ध्यान नहीं दे पाती हैं। सरकार उनके लिए कई योजनाएं चला रही है। अब पैसा सीधे उनके खाते में आ जाता है, लेकिन 30 से 40 फीसदी महिलाओं को पता ही नहीं चलता कि उनके खाते में पैसा आ गया है। यह बात राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने कही। राज्यपाल पटेल फेडरेशन ऑफ फैमिली एसोसिएशन ऑफ इंडिया से जुड़ी संस्था जनरल प्रेक्टिशनर ऑफ इंदौर में शनिवार से शुरू हुई दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने टीबी मुक्त भारत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग मरीजों की जांच कर पता लगाएगा कि टीबी है या नहीं, लेकिन स्कूल में शिक्षक को पता नहीं होता है कि बच्चे को टीबी है। ऐसे में तालमेल नहीं हो पाता। इन दोनों विभागों में तालमेल होना जरूरी है।डॉक्टरों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि एक फैमिली डॉक्टर के पास परिवार के पांच-सात लोगों का पूरा बायोडेटा होता है। मरीज यदि कुछ भूल भी जाए तो डॉक्टर को याद रहता है कि कौन सी दवा पिछली बार दी गई थी। इसलिए यह परंपरा जीवित रहना जरूरी है।