कॉलेजों को बीए-बीकॉम और बीएससी की उत्तर पुस्तिका 28 दिसंबर तक करना है जमा, फिर शुरू होगा मूल्यांकन
आंटी केस में फंसाने की धमकी देकर जिम ट्रेनर से तीन लाख मांगे, एनसीबी के दो सिपाही, ड्राइवर गिरफ्तार
पंचकुइया गोदाम परिसर का मुख्य द्वार सील करने पर हंगामा, चक्काजाम
विधायक और पूर्व महापौर मालिनी गौड़ कोरोना पॉजिटिव
आशा की किरण लिए हमउम्रों के बीच पहुंचे प्रभात चटर्जी
इंदौर से चलेगी रामायण ट्रेन, ले जाएगी अयोध्या
इंदौर में दोहरा हत्याकांड : पापा शराब पीकर आए थे, मम्मी सो रही थी, प्रेमी को बुलाकर दोनों को मरवा दियाIndore Bureau - vaidikpostnews.com 29-Jan-2019 04:09 pm
उज्जैन (मध्यप्रदेश). उज्जैन-उन्हेल मार्ग पर रामगढ़ फंटे के पास वैन और कार की टक्कर में 3 बच्चों समेत 12 लोगों की मौत हो गई। हादसा सोमवार रात करीब 12 बजे हुआ। सभी मृतक उज्जैन के रहने वाले थे।
ये सभी शादी में शामिल होने के लिए नागदा के बिरलाग्राम में गए थे, वहां से वैन में लौट रहे थे। चश्मदीद दीपक कायत ने बताया कि उज्जैन की ओर से तेज गति से आ रही कार ने वैन को टक्कर मार दी। वैन करीब 50 फीट दूर जाकर रुकी। पुलिस और एंबुलेंस की मदद से रात एक बजे घायलों और मृतकों को जिला अस्पताल पहुंचाया। मृतकों में शामिल अर्जुन कायत भाजपा के पूर्व मंडल महामंत्री थे।
एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत : हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। इनमें केबल ऑपरेटर अर्जुन कायत, उनकी पत्नी राजूबाई, बेटा शुभम और दो बेटियां रवीना और बुलबुल शामिल हैं। ये सभी तिलकेश्वर क्षेत्र में रहते थे।
इनकी हुई मौत : कुलदीप (24), तीजाबाई (55), राजूबाई (45), रवीना (22), धर्मेंद्र (38), अर्जुन (49), सलोनी (13), राधिका (7), बुलबुल (20), सिद्धि (2), चंचल (22), शुभम (20)।