कारोबार

सप्ताहभर और रहेगी सेवन स्टार रेटिंग टीम, स्वच्छता सर्वेक्षण टीम अब खंगालेगी दस्तावेज

Indore Bureau - vaidikpostnews.com 24-Jan-2019 07:09 pm

इंदौर. 8 दिन पहले 17 जनवरी से इंदौर में स्वच्छता सर्वेक्षण- 2019 शुरू करने वाली सेवन स्टार रेटिंग और मुख्य सर्वेक्षण की केंद्रीय टीम अभी पूरे एक सप्ताह और इंदौर में ही रहेगी। सेवन स्टार रेटिंग टीम अब ट्रेंचिंग ग्राउंड जाएगी। जबकि मुख्य सर्वे टीम शहर के लगभग एक दर्जन सार्वजनिक स्थलाें पर पहुंचेगी। टीम कुछ घरों में पहुंचकर होम कंपोस्टिंग सिस्टम भी देखेगी। गुरुवार शाम को टीम कुछ बड़े अस्पतालों में भी पहुंचेगी और देखेगी कि कंपोस्टिंग का क्या सिस्टम है। फिलहाल टीम ने अब तक जहां भी निरीक्षण किया है, किसी भी तरह खामियां सामने आने की कोई जानकारी नहीं आई है।अब टीम को मुख्य सर्वे प्रारंभ कर प्रोग्रेस रिपोर्ट में किए गए हर दावे को परखना है। खास बात यह है कि अगर ग्राउंड लेवल पर हकीकत प्रोग्रेस रिपोर्ट के समान ही पाई गई तो इंदौर को ढाई हजार अंक(यानी अंक दोगुना) मिलेंगे। इनमें 1250 अंक रिपोर्ट के भी शामिल हैं। यही स्थिति इंदौर को लगातार तीसरी बार नंबर वन पर लाने के लिए बेहद अहम साबित होगी।

ताज़ा खबर

अपना इंदौर