कॉलेजों को बीए-बीकॉम और बीएससी की उत्तर पुस्तिका 28 दिसंबर तक करना है जमा, फिर शुरू होगा मूल्यांकन
आंटी केस में फंसाने की धमकी देकर जिम ट्रेनर से तीन लाख मांगे, एनसीबी के दो सिपाही, ड्राइवर गिरफ्तार
पंचकुइया गोदाम परिसर का मुख्य द्वार सील करने पर हंगामा, चक्काजाम
विधायक और पूर्व महापौर मालिनी गौड़ कोरोना पॉजिटिव
आशा की किरण लिए हमउम्रों के बीच पहुंचे प्रभात चटर्जी
इंदौर से चलेगी रामायण ट्रेन, ले जाएगी अयोध्या
इंदौर में दोहरा हत्याकांड : पापा शराब पीकर आए थे, मम्मी सो रही थी, प्रेमी को बुलाकर दोनों को मरवा दियाIndore Bureau - vaidikpostnews.com 24-Jan-2019 07:08 pm
इंदौर. तिल चतुर्थी पर गुरुवार को गणेश मंदिरों में भव्य आयोजन हुए। सुबह से ही भक्त मंदिर पहुंचे और गजानन की पूजा की और लड्डुओं का भोग लगाया। खजराना गणेश मंदिर में जहां सवा लाख लड्डुओं का भोग लगाया गया, वहीं बड़े गणपति का भव्य श्रृंगार किया गया। खजराना गणेश मंदिर में कलेक्टर, कमिश्नर और डीआईजी ने पूजन किया। भक्तों ने यहां कतार में लगकर खजराना गणेश के दर्शन किए।गुरुवार को तिल चतुर्थी पर शहर के गणेश मंदिरों में अलग-अलग आयोजन हुए। इसमें मुख्य रूप से खजराना गणेश मंदिर में सवा लाख लड्डुओं का भोग लगाया गया। गुरुवार सुबह कलेक्टर व निगमायुक्त ध्वज पूजन कर तीन दिनी मेले की शुरुआत की। मंदिर में सुरक्षा के भी कड़े प्रबंध किए गए हैं। इधर, मंदिर प्रबंधन द्वारा भक्तों को दर्शन करने में परेशानी न हो इसके लिए बैरिकेडिंग की गई। यहां पांच रो में भक्तों ने दर्शन किए।