कॉलेजों को बीए-बीकॉम और बीएससी की उत्तर पुस्तिका 28 दिसंबर तक करना है जमा, फिर शुरू होगा मूल्यांकन
आंटी केस में फंसाने की धमकी देकर जिम ट्रेनर से तीन लाख मांगे, एनसीबी के दो सिपाही, ड्राइवर गिरफ्तार
पंचकुइया गोदाम परिसर का मुख्य द्वार सील करने पर हंगामा, चक्काजाम
विधायक और पूर्व महापौर मालिनी गौड़ कोरोना पॉजिटिव
आशा की किरण लिए हमउम्रों के बीच पहुंचे प्रभात चटर्जी
इंदौर से चलेगी रामायण ट्रेन, ले जाएगी अयोध्या
इंदौर में दोहरा हत्याकांड : पापा शराब पीकर आए थे, मम्मी सो रही थी, प्रेमी को बुलाकर दोनों को मरवा दियाIndore Bureau - vaidikpostnews.com 21-Jan-2019 03:21 pm
इंदौर (सुरेश कपोनिया)।
संदीप हत्याकांड की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। कुख्यात बदमाश सुधाकरराव मराठा के शूटरों ने ही इस हत्याकांड को अंजाम दिया था। सुधाकर से पुलिस ने जेल में पूछताछ के बाद शूटरों की तलाश तेज कर दी है, हालांकि कई जगह दबिश देने के बाद भी वे हाथ नहीं आए हैं। माना जा रहा है कि शूटरों के पकड़ाने के बाद संदीप अग्रवाल हत्याकांड में और भी खुलासे होंगे।
पुलिस की अभी तक की जांच में पता चला है कि सुधाकर ने ही अपने शूटरों से संदीप की हत्या करवाई है। उसने अपने दो शूटर्स विकास तिवारी और अजय भोई को ये जिम्मेदारी सौंपी थी। विकास और अजय ने अपने दो अन्य साथियों को प्लानिंग में शामिल किया और योजना बनाकर संदीप को मौत के घाट उतार दिया। सुधाकर से जेल में पूछताछ के बाद पुलिस को यह जानकारी मिली। इसके बाद से लगातार विकास और अजय की तलाश की जा रही है, वहीं इनके साथियों का भी पता लगाया जा रहा है। पुलिस का मानना है कि शूटरों के पकड़ाने के बाद इस हत्याकांड से जुड़े सारे राज उजागर हो जाएंगे। डीआईजी हरिनारायणचारी मिश्र ने बताया कि शूटरों की तलाश के लिए अलग-अलग टीम दूसरे राज्यों में भी पहुंचाई गई है, उनकी जल्दी ही गिरफ्तारी ली जाएगी। साथ ही सुधाकर को आज राजस्थान जेल से प्रोटक्शन वारंट लाया जाएगा और हत्याकांड के संबंध में पूछताछ की जाएगी। सुधाकर ने अभी यह नहीं बताया कि उसने संदीप की हत्या के लिए किससे सुपारी ली थी।
मध्यप्रदेश और राजस्थान की पुलिस टीम मिलकर इस हाई प्रोफाइल मामले के आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। जल्द ही इस का पर्दाफाश हो जाएगा कि हत्या के कारणों में करोड़ों रुपए का लेनदेन था या फिर किसी अन्य कारण से इस घटना को अंजाम दिया गया। पता चला है कि इस हत्याकांड में कुछ सफेदपोश भी शामिल हैं,पुलिस उन पर भी पैनी नजर रखे हुए हैं। सुधाकरराव से पूछताछ के बाद इन सफेदपोशों का नाम सामने आएगा उसके बाद पुलिस उनकी गिरफ्तारी करेगी।