कॉलेजों को बीए-बीकॉम और बीएससी की उत्तर पुस्तिका 28 दिसंबर तक करना है जमा, फिर शुरू होगा मूल्यांकन
आंटी केस में फंसाने की धमकी देकर जिम ट्रेनर से तीन लाख मांगे, एनसीबी के दो सिपाही, ड्राइवर गिरफ्तार
पंचकुइया गोदाम परिसर का मुख्य द्वार सील करने पर हंगामा, चक्काजाम
विधायक और पूर्व महापौर मालिनी गौड़ कोरोना पॉजिटिव
आशा की किरण लिए हमउम्रों के बीच पहुंचे प्रभात चटर्जी
इंदौर से चलेगी रामायण ट्रेन, ले जाएगी अयोध्या
इंदौर में दोहरा हत्याकांड : पापा शराब पीकर आए थे, मम्मी सो रही थी, प्रेमी को बुलाकर दोनों को मरवा दियाIndore Bureau - vaidikpostnews.com 21-Jan-2019 03:20 pm
इंदौर (सुरेश कपोनिया)।
मौसम में एक बार फिर परिवर्तन आ गया है। बीती रात तापमान सामान्य से 6 डिग्री ऊपर उछल गया जिससे गर्मी का अहसास होने लगा। कल दिन में भी तापमान सामान्य से 5 डिग्री ऊपर 31.8 डिग्री दर्ज हुआ। अब ठंड के लौटने के आसार कम है। पश्चिमी क्षेत्र में बिछोह हुआ तो ही ठंड की संभावना बनेगी। हालांकि तापमान सामान्य के आसपास ही रहेगा।
जनवरी माह जैसे-जैसे बीत रहा है वैसे-वैसे मौसम भी बदल रहा है। कड़ाके की ठंड के बाद अब गर्मी का एहसास होने लगा है। रविवार-सोमवार की रात सामान्य से 6 डिग्री ऊपर उछल कर 16 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। रात में लोगों ने घरों में पंखे भी चलाए। इसी प्रकार रविवार दिन में भी 31.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। यह तापमान भी 5 डिग्री ऊपर दर्ज हुआ। मकर संक्रांति के बाद से मौैसम में बदलाव आने लगा था और अधिकांश दिन तापमान सामान्य से ऊपर ही रहा।