कॉलेजों को बीए-बीकॉम और बीएससी की उत्तर पुस्तिका 28 दिसंबर तक करना है जमा, फिर शुरू होगा मूल्यांकन
आंटी केस में फंसाने की धमकी देकर जिम ट्रेनर से तीन लाख मांगे, एनसीबी के दो सिपाही, ड्राइवर गिरफ्तार
पंचकुइया गोदाम परिसर का मुख्य द्वार सील करने पर हंगामा, चक्काजाम
विधायक और पूर्व महापौर मालिनी गौड़ कोरोना पॉजिटिव
आशा की किरण लिए हमउम्रों के बीच पहुंचे प्रभात चटर्जी
इंदौर से चलेगी रामायण ट्रेन, ले जाएगी अयोध्या
इंदौर में दोहरा हत्याकांड : पापा शराब पीकर आए थे, मम्मी सो रही थी, प्रेमी को बुलाकर दोनों को मरवा दियाIndore Bureau - vaidikpostnews.com 19-Dec-2018 04:02 pm
इंदौरखरगोन. बड़वाह से करीब 3 किमी दूर मोरटक्का पुल पर बुधवार सुबह एक बड़ा उस समय टल गया, जब स्टेयरिंग फेल होने की वजह से एक कंटेनर सामने से आ रही यात्री बस (वाॅल्वो) से जा टकराया। बस चालक ने हिम्मत दिखाते हुए बीच पुल पर किसी तरह बस को काबू करने की कोशिश की, लेकिन बस पुल की रेलिंग से जा टकराई और बस का अगला पहिया पुल से लटक गया। हादसे के दौरान 40 से ज्यादा यात्री बस में सवार थे, जिन्हें कांच तोड़कर बाहर निकाला गया। हादसे में करीब 40 यात्रियों को मामूली चोट आई है।
घटना बुधवार सुबह करीब 8 बजे के करीब नर्मदा नदी के मोरटक्का पुल पर हुई। कंटेनर एमपी 06 एचसी 0752 के चालक राकेश कुमार ने बताया की वह खंडवा से आगरा प्याज भरकर जा रहा था। तभी पुल पर उसका स्टेयरिंग फेल हो गया और कंटेनर सामने से एआईसीटीएल की इंदौर-बुरहानपुर बस एमपी 09 5440 से जा भिड़ा। बस चालक ने टक्कर से बचने के लिए जैसे ही उसे मोड़ा बस रेलिंग पर बने ब्रेकर पर चढ़ गई और उसका पहिया लोहे की रेलिंग में अड़ गया।
अचानक हुए इस हादसे एवं पुल पर पहिया लटकने से यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। नावघाटखेड़ी निवासी लोकेश शर्मा ने बताया की घटना के बाद दौड़कर वे घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने ड्राइवर की सीट के पीछे का कांच फोड़कर बदहवास यात्रियों को बाहर निकाला। लोकेश के मुताबिक बस में करीब 40-50 यात्री थे। दुर्घटना के बाद पुल के दोनों और जाम की स्थिति बन गई। इंदौर-खंडवा की और जाने वाले वाहनों को डायवर्ट कर यहां से रवाना किया गया।