कॉलेजों को बीए-बीकॉम और बीएससी की उत्तर पुस्तिका 28 दिसंबर तक करना है जमा, फिर शुरू होगा मूल्यांकन
आंटी केस में फंसाने की धमकी देकर जिम ट्रेनर से तीन लाख मांगे, एनसीबी के दो सिपाही, ड्राइवर गिरफ्तार
पंचकुइया गोदाम परिसर का मुख्य द्वार सील करने पर हंगामा, चक्काजाम
विधायक और पूर्व महापौर मालिनी गौड़ कोरोना पॉजिटिव
आशा की किरण लिए हमउम्रों के बीच पहुंचे प्रभात चटर्जी
इंदौर से चलेगी रामायण ट्रेन, ले जाएगी अयोध्या
इंदौर में दोहरा हत्याकांड : पापा शराब पीकर आए थे, मम्मी सो रही थी, प्रेमी को बुलाकर दोनों को मरवा दियाIndore Bureau - vaidikpostnews.com 04-Jan-2019 06:56 pm
इंदौर. प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एमवायएच के डॉक्टरों ने जटिल ऑपेरशन कर युवक के पैर से 25 किलो की गांठ निकाली। युवक का वजन 50 किलो था, जिसमें 25 किलो सिर्फ गांठ का वजन था। शुक्रवार को एमवाय अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने ऑपरेशन किया।
डॉक्टरों ने बताया कि जोबट निवासी भारत के पैर में गांठ होने के कारण वह चल-फिर नहीं पाता था। पिछले दो सालों से तो वह पलंग पर ही था। भारत को 12 दिन पहले उसके परिजन एमवाय अस्पताल लेकर आए थे। जहां डॉक्टरों ने उसकी सभी जांच करने के बाद शुक्रवार को ऑपरेशन की डेट तय की। सुबह आधा दर्जन डॉक्टरों की टीम ने दो घंटे तक ऑपरेशन कर गठान को बाहर निकाला। डॉक्टरों के अनुसार यह कैंसर की गठान है। हालांकि अब इसे दोबारा जांच के लिए भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
इन डॉक्टरों की टीम ने किया ऑपेरशन : सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ आर. के. माथुर, यूनिट इंचार्ज डॉ. सोनिया मोसेस, डॉ सचिन वर्मा, डॉ. आनंद अजमेरा, डॉ. अंशुल अग्रवाल, सौरभ राज, डॉ. जितेंद्र रावत, एनेस्थीसिया विभाग में डॉ. कबीर कौशल, डॉ. वीएस भटिया की टीम ने आपरेशन किया।