कॉलेजों को बीए-बीकॉम और बीएससी की उत्तर पुस्तिका 28 दिसंबर तक करना है जमा, फिर शुरू होगा मूल्यांकन
आंटी केस में फंसाने की धमकी देकर जिम ट्रेनर से तीन लाख मांगे, एनसीबी के दो सिपाही, ड्राइवर गिरफ्तार
पंचकुइया गोदाम परिसर का मुख्य द्वार सील करने पर हंगामा, चक्काजाम
विधायक और पूर्व महापौर मालिनी गौड़ कोरोना पॉजिटिव
आशा की किरण लिए हमउम्रों के बीच पहुंचे प्रभात चटर्जी
इंदौर से चलेगी रामायण ट्रेन, ले जाएगी अयोध्या
इंदौर में दोहरा हत्याकांड : पापा शराब पीकर आए थे, मम्मी सो रही थी, प्रेमी को बुलाकर दोनों को मरवा दियाIndore Bureau - vaidikpostnews.com 31-Dec-2018 03:27 pm
इंदौर (सुरेश कपोनिया)।
नवागत कलेक्टर लोकेश जाटव आज सुबह खजराना गणेश मंदिर पहुंचे। पूजन-दर्शन के बाद उन्होंने कल नए साल पर दर्शन की व्यवस्था देखी। मंदिर परिसर में जहां भक्तों के दर्शन के लिए रैलिंग लगाई गई है। वहीं पार्किंग, प्रसाद दुकान, प्रवेश और निकासी पर भी कलेक्टर ने अधिकारियों और मंदिर प्रबंधन समिति को सभी व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए। 5 रैलिंग यहां बनाई गई है। जिसके माध्यम से भक्त लाइन में लगकर भगवान गणेश के दर्शन कर सकेंगे।
हर वर्ष 1 जनवरी को खजराना गणेश के दर्शन के लिए लाखों भक्त पहुंचते है और लाइन में लगकर भगवान गणेश के दर्शन कर अपने नए साल की शुरुआत करते है। दो दिन पहले नवागत कलेक्टर लोकेश जाटव ने पदभार ग्रहण किया और आज सुबह उन्होंने खजराना गणेश मंदिर पहुंचकर पूजन दर्शन किए इसके बाद कल की तैयारियों का जायजा लिया। यहां दर्शन के लिए 5 रैलिंग बनाई गई है। अर्थात 5 लाइनें दर्शन के लिए लगेगी और भगवान महाकाल की तर्ज पर खजराना गणेश में भक्त दर्शन करेंगे। गर्भगृह के सामने 5 सीढिय़ां बनाई गई है। सांई बाबा मंदिर के सामने से दर्शन के बाद भक्त बाहर निकल सकेंगे। कलेक्टर जाटव ने पार्किंग, प्रसाद दुकान, परिसर में प्रवेश आदि को लेकर भी निरीक्षण किया। रिंगरोड चौराहा से ही यातायात की सुचारू व्यवस्था रहेगी। बड़े वाहनों को यही रोका जाएगा और आसपास पार्किंग बनाई जाएगी। इस मौके पर पुजारी अशोक भट्ट, सतपाल महाराज, धर्मेंद्र भट्ट, सुनील पाटीदार आदि कलेक्टर के साथ मौजूद रहे।