कॉलेजों को बीए-बीकॉम और बीएससी की उत्तर पुस्तिका 28 दिसंबर तक करना है जमा, फिर शुरू होगा मूल्यांकन
आंटी केस में फंसाने की धमकी देकर जिम ट्रेनर से तीन लाख मांगे, एनसीबी के दो सिपाही, ड्राइवर गिरफ्तार
पंचकुइया गोदाम परिसर का मुख्य द्वार सील करने पर हंगामा, चक्काजाम
विधायक और पूर्व महापौर मालिनी गौड़ कोरोना पॉजिटिव
आशा की किरण लिए हमउम्रों के बीच पहुंचे प्रभात चटर्जी
इंदौर से चलेगी रामायण ट्रेन, ले जाएगी अयोध्या
इंदौर में दोहरा हत्याकांड : पापा शराब पीकर आए थे, मम्मी सो रही थी, प्रेमी को बुलाकर दोनों को मरवा दियाIndore Bureau - vaidikpostnews.com 30-Dec-2018 11:29 am
इंदौर. संपत्ति और जल कर जमा करने के लिए निगम ने 31 दिसंबर को अंतिम तारीख तय की है। इसके बाद दोनों टैक्स जमा करने पर सरचार्ज लगेगा। निगम ने बकायादारों को सरचार्ज से बचाने के लिए रविवार को छुट्टी के दिन भी काउंटर खुले रखने का निर्णय लिया है। 31 दिसंबर को भी शाम तक संपत्ति और जल कर जमा हो सकेगा।
निगम का कहना है कि जो भी बकायादार 31 दिसंबर के बाद संपति कर जमा करेगा, उसे न केवल सरचार्ज लगेगा, बल्कि ऐसे बकायादारों के खिलाफ जप्ती और कुर्की की कार्रवाई भी की जाएगी। निगम के राजस्व प्रभारी सूरज कैरो ने बताया कि रविवार को निगम मुख्यालय एवं जोनल कार्यालयों के साथ ही सभी जाेन भी चालू रहेंगे।
15 हजार से ज्यादा बकायादारों पर खास निगाह : निगम इस दौरान उन बकायादारों के संपत्तिकर जमा करवाने पर खास जोर दे रहा है, जिन्हें हाल ही में उसने नोटिस भेजे हैं। ये वे संपत्ति कर दाता हैं, जिन्होंने मकान या दुकान के कुल निर्माण को कम बताया था, लेकिन निगम के सेटेलाइट और जमीनी सर्वे में निर्माण एरिया ज्यादा पाया गया था। निगम ने ऐसे 15 हजार से ज्यादा रहवासियों को नोटिस भी भेजे थे। अब निगम चाहता है कि कम से कम ये उपभोक्ता 31 तक हर हाल में राशि जमा कर दें।