कारोबार

15 मजदूरों के बचाव अभियान में नौसेना-वायुसेना समेत 7 टीमें जुटीं, खदान से पानी आज निकाला जाएगा

Indore Bureau - vaidikpostnews.com 30-Dec-2018 11:22 am


शिलॉन्ग. पूर्वी जयंतिया हिल्स जिले में स्थित अवैध कोयला खदान में फंसे 15 मजदूरों के बचाव अभियान में नौसेना-वायुसेना और ओडिशा फायर डिपार्टमेंट की टीमें भी जुट गई हैं। किर्लोस्कर और कोल इंडिया की टीमें भी यहां पहुंच गई हैं। आज खदान से पानी निकालने का काम शुरू होगा। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और लोकल टीमें 16 दिन से मजदूरों को निकालने की कोशिश कर रही हैं।
13 दिसंबर को मजदूर इस खदान में थे। इसी दौरान पास बहने वाली लैटीन नदी का पानी इसमें भर गया था, जिसके चलते मजदूर इसमें फंस गए थे। इस खदान को रैट होल कहा जाता है। एनजीटी ने यहां ऐसी खदानों में खनन पर रोक लगाई थी। लेकिन, अवैध तरीके से यह काम जारी था।

ताज़ा खबर

अपना इंदौर