राजनीति

मोदी ने सुनामी में मारे गए लोगों को दी श्रद्धांजलि, कई परियोजनाओं की नींव रखेंगे

Indore Bureau - vaidikpostnews.com 30-Dec-2018 11:20 am


पोर्ट ब्लेयर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को पहली बार अंडमान-निकोबार पहुंचे। यहां कार निकोबार में उन्होंने 2004 की सुनामी में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि दी। मोदी इस केंद्र शासित प्रदेश में आज ही तीन द्वीपों के नाम बदलने का ऐलान कर सकते हैं। वे यहां सात मेगावॉट के सौर विद्युत संयंत्र और सौर गांव का भी लोकार्पण करेंगे। नेताजी सुभाष चंद्र बोस के आजाद हिंद सरकार के गठन की घोषणा के 75वें साल पर मोदी पोर्ट ब्लेयर के साउथ पॉइंट पर तिरंगा फहराएंगे। साथ ही मरीना पार्क में नेताजी की मूर्ति पर फूल चढ़ाएंगे।

ताज़ा खबर

अपना इंदौर