कॉलेजों को बीए-बीकॉम और बीएससी की उत्तर पुस्तिका 28 दिसंबर तक करना है जमा, फिर शुरू होगा मूल्यांकन
आंटी केस में फंसाने की धमकी देकर जिम ट्रेनर से तीन लाख मांगे, एनसीबी के दो सिपाही, ड्राइवर गिरफ्तार
पंचकुइया गोदाम परिसर का मुख्य द्वार सील करने पर हंगामा, चक्काजाम
विधायक और पूर्व महापौर मालिनी गौड़ कोरोना पॉजिटिव
आशा की किरण लिए हमउम्रों के बीच पहुंचे प्रभात चटर्जी
इंदौर से चलेगी रामायण ट्रेन, ले जाएगी अयोध्या
इंदौर में दोहरा हत्याकांड : पापा शराब पीकर आए थे, मम्मी सो रही थी, प्रेमी को बुलाकर दोनों को मरवा दियाIndore Bureau - vaidikpostnews.com 30-Dec-2018 11:19 am
मेलबर्न. भारत ने रविवार को यहां तीसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को 137 रन से हरा दिया। इसके साथ ही वह चार मैच की सीरीज में 2-1 से आगे हो गया। टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया में 40 साल बाद किसी टेस्ट सीरीज में 2-1 की बढ़त ले पाई है। इससे पहले उसने 1977-78 में हुई सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल की थी। हालांकि, बाद में भारत वह सीरीज 2-3 से हार गया था। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने मैच में नौ विकेट लिए। इससे पहले आज सुबह बारिश की वजह से पहले सत्र का खेल नहीं हो पाया।
इस मैच में भारत ने टॉस जीता और बल्लेबाजी का फैसला किया। उसने सात विकेट पर 443 रन बनाकर पहली पारी घोषित की। ऑस्ट्रेलिया पहली पारी में 151 रन ही बना पाए। हालांकि, भारत ने ऑस्ट्रेलिया को फॉलोऑन नहीं दिया और बल्लेबाजी का फैसला किया। उसने दूसरी पारी आठ विकेट पर 106 रन बनाकर घोषित की। ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 399 रन का लक्ष्य मिला, लेकिन उसकी पूरी टीम 89.3 ओवर में 261 बनाकर पवेलियन लौट गई।
मेलबर्न में 38 साल बाद जीता भारत
भारत ने मेलबर्न पर 37 साल 10 महीने बाद जीत हासिल की। टीम इंडिया ने इस मैदान पर आखिरी बार 11 फरवरी, 1981 को ऑस्ट्रेलिया को हराया था। भारत ने वह टेस्ट 59 रन से जीता था। मौजूदा टीम का कोई भी खिलाड़ी उस समय पैदा भी नहीं हुआ था। उसके बाद से भारत ने इस मैदान पर आठ टेस्ट खेले, जिनमें पांच हारे और दो ड्रॉ कराए। ये सभी बॉक्सिंग-डे टेस्ट थे। भारत को मेलबर्न में आखिरी टेस्ट हार दिसंबर 2011 में मिली थी। उस मैच में ऑस्ट्रेलिया 122 रन से जीता था।