म.प्र

कमलनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में इंदौर से भोपाल पहुंचे हजारों कांग्रेसी

Indore Bureau - vaidikpostnews.com 17-Dec-2018 03:16 pm

इंदौर. मप्र के नए मुख्यमंत्री कमलनाथ के शपथग्रहण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सोमवार को इंदौर से हजारों की संख्या में कांग्रेसी भोपाल पहुंचे। लगभग 300 वाहनों में सवार होकर सोमवार सुबह इंदौर से भोपाल रवाना हुए कांग्रेस समर्थकों में जोरदार उत्साह देखा गया।
कमलनाथ के मंत्रिमंडल में इंदौर से तीन विधायकों को स्थान मिलने की पूरी संभावना है इसे देखते हुए इन विधायकों के समर्थक बड़ी संख्या में भोपाल पहुंच गए है।सोमवार सुबह इंदौर-1 से विधायक संजय शुक्ला समर्थक बड़े तामझाम के साथ भोपाल रवाना हुए। वहीं शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने कांग्रेस पदाधिकारियों को गीता भवन कार्यालय पर वाहनों के साथ बुलवाया था। यहां चाय-नाश्ते के बाद कार्यकर्ता भोपाल रवाना हुए। कई कार्यकर्ता रविवार रात को ही भोपाल पहुंच गए थे।

ताज़ा खबर

अपना इंदौर