कॉलेजों को बीए-बीकॉम और बीएससी की उत्तर पुस्तिका 28 दिसंबर तक करना है जमा, फिर शुरू होगा मूल्यांकन
आंटी केस में फंसाने की धमकी देकर जिम ट्रेनर से तीन लाख मांगे, एनसीबी के दो सिपाही, ड्राइवर गिरफ्तार
पंचकुइया गोदाम परिसर का मुख्य द्वार सील करने पर हंगामा, चक्काजाम
विधायक और पूर्व महापौर मालिनी गौड़ कोरोना पॉजिटिव
आशा की किरण लिए हमउम्रों के बीच पहुंचे प्रभात चटर्जी
इंदौर से चलेगी रामायण ट्रेन, ले जाएगी अयोध्या
इंदौर में दोहरा हत्याकांड : पापा शराब पीकर आए थे, मम्मी सो रही थी, प्रेमी को बुलाकर दोनों को मरवा दियाIndore Bureau - vaidikpostnews.com 13-Dec-2018 01:16 pm
इंदौर. पुलिस के आला अधिकारी बन फोन पर ठगी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। राजस्थान के गिरोह द्वारा इंदौर सहित प्रदेश के अन्य शहरों में ठगी को अंजाम दिया जा रहा था। पुलिस ने राजस्थान के सवाई माधवपुर, करौली और गंगापुर जिलों में दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में लोगों के साथ पेट्रोल पंप संचालकों को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा फोन कर स्वयं को एएसपी बताकर खाते में पैसे डलवाकर ठगी करने की वारदात सामने आई थी। थाना ऐरोड्रम, छत्रीपुरा और विजयनगर में पुलिस के नाम उपयोग कर ठगी करने वाले आरोपियों की तलाश पुलिस द्वारा की जा रही थी।
पुलिस जांच में यह बात सामने आई थी कि जिन नंबरों से फोन कर ठगी की जा रही है उनकी लोकेशन राजस्थान के गंगापुर सिटी, सवाई माधौपुर, करौली व उसकी तहसील सपोटरा में पाई गई। वहीं जिन खातों में ठगी करने वाले लोगों द्वारा रुपए डलवाए गए थे उनके खाता धारक भी उक्त स्थानों पर रहना पाए गए थे। इसके बाद पुलिस की टीम ने राजस्थान जाकर इन स्थानों पर निगरानी रखना प्रारंभ की।