कॉलेजों को बीए-बीकॉम और बीएससी की उत्तर पुस्तिका 28 दिसंबर तक करना है जमा, फिर शुरू होगा मूल्यांकन
आंटी केस में फंसाने की धमकी देकर जिम ट्रेनर से तीन लाख मांगे, एनसीबी के दो सिपाही, ड्राइवर गिरफ्तार
पंचकुइया गोदाम परिसर का मुख्य द्वार सील करने पर हंगामा, चक्काजाम
विधायक और पूर्व महापौर मालिनी गौड़ कोरोना पॉजिटिव
आशा की किरण लिए हमउम्रों के बीच पहुंचे प्रभात चटर्जी
इंदौर से चलेगी रामायण ट्रेन, ले जाएगी अयोध्या
इंदौर में दोहरा हत्याकांड : पापा शराब पीकर आए थे, मम्मी सो रही थी, प्रेमी को बुलाकर दोनों को मरवा दियाIndore Bureau - vaidikpostnews.com 12-Dec-2018 02:24 pm
इंदौर. भाजपा की उषा ठाकुर महू में जीत के बाद करिश्माई नेता के रूप में उभरी हैं। उन्होंने कैलाश विजयवर्गीय की तरह तीन अलग-अलग सीटों से चुनाव लड़ा और जीता भी। भाजपा ने चुनाव से 20 दिन पहले अचानक उषा ठाकुर को यहां से प्रत्याशी बनाया। मुकाबला महू में घर-घर तक पैठ रखने वाले कांग्रेस के अंतर सिंह दरबार से था। उषा को पार्टी ने पहले इंदौर-1 से इंदौर-3 में भेजा था, वहां से जीतने के बाद महू भेजा गया। सुबह जब मतगणना शुरू हुई तो दरबार ने बढ़त बनाई। चौथे राउंड से उषा ने बढ़त बना ली। उषा का इंदौर-3 में अपनी ही पार्टी के कुछ लोगों ने विरोध किया। इस पर विवाद भी हुआ। वे महू गईं तो वहां भी उन्होंने विवादित बयान दे डाला। हालांकि उषा के लिए महू में संघ ने कमान संभाल ली थी। दूर-दराज के हर घर तक संघ पहुंचा। उषा की सादगी भी काम आई।