क्राइम

इंदौर में डेढ़ करोड़ रुपए कीमत की 1252 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब पकड़ाई

Indore Bureau - vaidikpostnews.com 09-Dec-2018 02:43 pm

इंदौर. मतगणना से पहले इंदौर में 1.5 करोड़ रुपए की अवैध अंग्रेजी शराब को पकड़ने में पुलिस को सफलता हाथ लगी है। इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र से एक कंटेनर में भरी 1252 पेटी अंग्रेजी शराब को पुलिस ने जब्त किया है। मामले में कार्रवाई की जा रही है।
जानकारी के अनुसार 6-7 दिसंबर 2018 की रात्रि में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बायपास सर्विस रोड पर लाभगंगा गार्डन के पास में कंटेनर आरजे-52 जीए-3178 खड़ा है, जिसमें कोई अवैध सामान भरा हुआ है।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंची ने देखा कि एक कंटेनर अंधेरे में खड़ा था जिसके पीछे एक व्यक्ति कुछ रिपेयरिंग कर रहा था। कंटेनर के पीछे के दोनों दरवाजे खुले थे। पुलिस को अपनी और आता देख उक्त व्यक्ति भाग गया।इंदौर में डेढ़ करोड़ रुपए कीमत की 1252 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब पकड़ाई

ताज़ा खबर

अपना इंदौर