कॉलेजों को बीए-बीकॉम और बीएससी की उत्तर पुस्तिका 28 दिसंबर तक करना है जमा, फिर शुरू होगा मूल्यांकन
आंटी केस में फंसाने की धमकी देकर जिम ट्रेनर से तीन लाख मांगे, एनसीबी के दो सिपाही, ड्राइवर गिरफ्तार
पंचकुइया गोदाम परिसर का मुख्य द्वार सील करने पर हंगामा, चक्काजाम
विधायक और पूर्व महापौर मालिनी गौड़ कोरोना पॉजिटिव
आशा की किरण लिए हमउम्रों के बीच पहुंचे प्रभात चटर्जी
इंदौर से चलेगी रामायण ट्रेन, ले जाएगी अयोध्या
इंदौर में दोहरा हत्याकांड : पापा शराब पीकर आए थे, मम्मी सो रही थी, प्रेमी को बुलाकर दोनों को मरवा दिया- vaidikpostnews.com 01-Jan-1970 05:30 am
इंदौर (अमोल कपोनिया)। 6 दिनी चेटीचंड महोत्सव का आगाज धूमधाम के साथ हुआ। दशहरा मैदान पर शुरू हुए महोत्सव में पहले दिन जनसंपर्क मंत्री नरोत्तम मिश्र सहित कई साधु-संतों द्वारा भगवान झूलेलाल की आरती उतारी गई। कार्यक्रम में बालीवुड अभिनेत्री महिमा चौधरी, मोनिका बेदी और सना शेख आकर्षण का केन्द्र रही। महोत्सव में आटो कार्निवाल युवाओं को आकर्षित कर रहा है। यहां पर अमेरिका से ढाई लाख की मोटरसाइकिल युवाओं के आकर्षण का केन्द्र बनी है।
दैनिक दबंग दुनिया और दबंग न्यूज द्वारा आयोजित चेटीचंड महोत्सव में पहले दिन दशहरा मैदान पर भगवान झूलेलाल की स्थापित की गई प्रतिमा की आरती के बाद आटो प्रापर्टी कार्निवाल का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में सुबह से ही बड़ा उत्साह लोगों में बना हुआ था। इस मौके पर प्रदेश के जनसंपर्क मंत्री नरोत्तम मिश्र ने चैत्र के महीने को उत्सव का महीना और त्यौहार का महीना बताते हुए महोत्सव की आयोजकों को बधाई दी। महामहोत्सव में संत राजेश्वरानंद महामंडलेश्वर कम्प्युटर बाबा ने भी आशीर्वचन दिए। शाम को बालीवुड अभिनेत्री महिला चौधरी, मोनिका बेदी व सना शेख दर्शकों के आकर्षण का केन्द्र रही। दैनिक दबंग दुनिया समूह के चेयरमेन किशोर वाधवानी ने बताया कि महामहोत्सव में आज उर्वशी रौतेल, सयाली भगत व जुल्फी सावरी शामिल होंगे।